खेतड़ी नगर | केंद्रीयविद्यालय में नए प्रवेश पर रोक हटाने
खेतड़ी नगर | केंद्रीयविद्यालय में नए प्रवेश पर रोक हटाने की मांग को लेकर गोठड़ा सरपंच ममता अवाना के प्रतिनिधित्व में वार्ड पंचों ने जिला कलेक्टर एसएस सोहता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि खेतड़ी उपखंड में केंद्रीय विद्यालय की एकमात्र शाखा खेतड़ी नगर में है। जिसमें होने वाले नव प्रवेश पर क्षेत्रीय उपायुक्त ने रोक लगा दी। इसके कारण क्षेत्र के सैकंडों गरीब परिवार सैनिकों के बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस संबंध में गोठड़ा सरपंच ममता अवाना ने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत को भी ज्ञापन दिया।
केवी में नए प्रवेश पर रोक हटाने की मांग