वेलेंटाइन डे कार्ड भेजा, मांगी ट्रेन
झुंझुनूं | शेखावाटीरेल विकास संघर्ष समिति की ओर से रेल मंत्री को वेलेंटाइन डे ग्रीटिंग कार्ड भेजकर सीकर-हरिद्वार वाया दिल्ली ट्रेन शुरू करने सीकर- जयपुर बड़ी रेल लाइन जल्द बिछाने की मांग की। समिति सदस्यों ने अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को भेजने के लिए वेलेंटाइन्स डे पर विशेष रूप से तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड का प्रदर्शन करके मांगों को पूरा करने की ओर रेलमंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्ड स्पीड पोस्ट सेवा से दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री को भेजा गया। इस अवसर पर मरू प्रदेश विकास छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत मूंड, बनवारीलाल पंसारी, हजारीलाल छापौला, सुलेमान खान, कैलाशदान बारेठ, संदीप महला बाड़लवास, विनोद खन्ना उपस्थित थे।