महिला आरोग्य समितियों का प्रशिक्षण
झुंझुनूं | राष्ट्रीयशहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर की महिला आरोग्य समितियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य भवन में हुआ। सीएमएचओ डॉ. एसएन धोलपुरिया ने बताया कि शहर की विभिन्न महिला आरोग्य समितियों की सदस्यों को साफ- सफाई, कुपोषण, टीकाकरण, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के वजन की महत्ता, आंख संबंधित रोगों से बचाव, शिशु मातृ स्वास्थ्य एवं किशोर- किशोर स्वास्थ्य की जानकारी दी।