दहेज प्रताड़ना का मामला
खेतड़ीनगर | एकमहिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जसरापुर निवासी दौलत बानो उर्फ रहीस बानो ने अपने पति जाविद सहित छह जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार दौलत बानो की शादी वर्ष 2009 में इस्लामपुर (बगड़) के जाविद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति जाविद, ससुर बाबू खां, सास जन्नत बानो, ननद मुमताज, आशीष मेजबीन बानो दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे थे।