घर में घुसकर मारपीट
नवलगढ़ | नवलड़ीनिवासी एक महिला ने पांच जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक मोहिनीदेवी कुमावत ने रिपोर्ट दी है कि गोपीराम, राजूराम, राजूराम की प|ी लड़के सहित अन्य ने घर में घुसकर मारपीट की। जबरन घर से बाहर निकालने का भी प्रयास किया तथा आरोपियों ने उसके घर पर पशु भी बांध दिए।