पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईएन नहीं पहुंची तो बंद करा दिया नाले का काम

जेईएन नहीं पहुंची तो बंद करा दिया नाले का काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | कस्बेकी खातियों की ढाणी में घटिया सामग्री से नाले निर्माण की शिकायत लोगों ने पीडब्लूडी की जेईएन से की। जेईएन के मौके पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने काम बंद करा दिया।

सूत्रों के अनुसार ढाणी में रोड के पास नाले का निर्माण किया जा रहा है। लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का आरोप लगाया। इसके बाद युवा नेता सुनील सैनी ने विभाग की जेईएन को इस बारे में सूचना दी लेकिन जेईएन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने नाले का काम बंद करवा दिया। लोगों का आरोप यह भी है कि नाले के निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। शाम को एईएन महेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे लोगों से वार्ता की। सैनी ने लोगों को आश्वासन दिया कि काम निर्धारित मापदंडों बढ़िया क्वालिटी का ही होगा।

खबरें और भी हैं...