- Hindi News
- \"विवेकानंद ने पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ\'
\"विवेकानंद ने पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ\'
राष्ट्रकविरामधारीसिहं दिनकर न्यास दिल्ली के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा है कि जिस समय देश गुलामी की जंजीरों से जकड़ा था उस समय स्वामी विवेकानंद ने लोगों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया।
वे रविवार को जयसिहं सीनियर सैकंडरी स्कूल में राष्ट्रकवि रामधारीसिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय शिक्षा-संस्कृति महोत्सव के उदघाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत की प्राचीन एवं आधुनिक संस्कृति के बीच कड़ी थे। ललित कला अकादमी के अध्यक्ष केके चक्रवर्ती ने कहा कि स्वामीजी ने खेतड़ी नरेश अजीतसिहं के सहयोग से विषम परिस्थितियों में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में जानकार भारतीय संस्कृति एवं स्नातनधर्म की छाप छोड़ी।
इस दौरान स्वामीजी के शिकागो भाषण पर आधारित स्कूली छात्रों की प्रश्नोत्तरी,लेखनी तथा भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें अव्वल आने वालों को पुरस्कार दिए गए। रामकृष्ण मिशन में भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में विधायक पूरणमल सैनी, अशोकसिंह शेखावत, पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, कालीचरण गुप्ता, मोहनसिहं निर्वाण, फतेहसिहं शेखावत, राजेंद्र यादव, निर्भराम शास्त्री,तहसीलदार राजवीरसिहं यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।
खेतड़ी. छात्रोंको पुरस्कार देते अतिथि