- Hindi News
- शिक्षा संबलन अभियान में होगी 266 स्कूलों की जांच
शिक्षा संबलन अभियान में होगी 266 स्कूलों की जांच
शिक्षासंबलन अभियान के द्वितीय चरण में जिले की 266 स्कूलों की जांच होगी। इसके लिए 133 अधिकारी लगाए हैं। अभियान 11 12 फरवरी को चलेगा।
कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि अभियान के दौरान कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का शैक्षिक स्तर एवं शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों में कोई भी तीन कक्षाओं के किन्हीं दो विषयों में बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन किया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक किसी एक कक्षा का तथा छठीं से आठवीं तक में से किन्हीं दो कक्षाओं के बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच होगी। इसके साथ ही दो कक्षाओं की शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन भी किया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में एक कक्षा पांचवीं तक की होगी तथा दूसरी छठीं से आठवीं तक में होगी।