झुंझुनूं। बदमाशों के हमले में घायल परिजनों ने पुलिस डॉक्टरी जांच पर सवाल उठाए हैं। इनका आरोप है कि पीड़ित के सिर में छह टांके आए थे जबकि मेडिकल रिपोर्ट में सामान्य चोट बता दी। पुलिस भी कार्रवाई में ढिलाई बरत रही। मामला साधारण मारपीट का बता दिया।
सोमवार को पीड़ित पक्ष एसपी से मिला और दुबारा मेडिकल कराने निष्पक्ष जांच की मांग की। सिकंदर के भतीजे इकराम ने 19 जनवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दी थी। 18 जनवरी की शाम इकराम सिकंदर अपनी फल की दुकान पर बैठे थे। करीब सात बजे पेंटर नाम का व्यक्ति 6-7 साथियों के साथ आया।
सरिए, लाठियां, लोहे का पंच, बेल्ट से हमला कर दिया। सिकंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं। सिकंदर अस्पताल में भर्ती भी रहा। सिर में छह टांके आए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।