- Hindi News
- मोतीलाल कॉलेज के चार लेक्चरर सेट में उत्तीर्ण
मोतीलाल कॉलेज के चार लेक्चरर सेट में उत्तीर्ण
झुंझुनूं | सेठमोतीलाल पीजी कॉलेज के चार व्याख्याताओं को राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा 2013 में सफलता मिली है। प्राचार्य डॉ. केएन पालीवाल ने बताया कि भूगोल विभाग के डॉ. विवेक वर्मा, वनस्पति विभाग की कविता सोनी, भौतिक शास्त्र विभाग की संजू कुमारी वाणिज्य संकाय के कैलाश यादव सेट परीक्षा में सफल हुए हैं। उप प्राचार्य डीएस रुहेला ने स्टाफ की सफलता पर प्रसन्नता जताई है। उधर, नूनिया गोठड़ा की कविता ने “सेट’ में सफलता हासिल की है। हिंदी विषय में 88 प्रतिशत अंक मिले। उन्होंने सफलता का श्रेय श्वसुर प्रगतिशील किसान विजयपाल सिंह की प्रेरणा को दिया है।
बाघोली|मणकसासगांव के छोटूराम गुर्जर ने “सेट’ में लगातार तीसरी बार सफलता हासिल की। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सफलता का श्रेय लगन मेहनत को दिया है।
छोटूराम गुर्जर
कविता नूनिया