बच्चों को पिलाई दवा
चिड़ावा| मंड्रेलारोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वाइन फ्लू से बचाव विषयक शिविर लगाया गया। होम्योपैथी के डा. दर्शन कुमार ने स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों तथा बच्चों को स्वाइन फ्लू रोग फैलने के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकतर रोग स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने और गंदगी के कारण फैलते हैं। लोगों को चाहिए कि वे विशेषकर खाने-पीने के सामान रखने की जगह स्वच्छ रखें, खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं। शिविर के समापन पर डा. कुमार ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवचंद सैनी स्टॉफ सदस्यों के सहयोग से बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई।
चिड़ावा. स्कूलके बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाते स्टाफ सदस्य।