पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोहड़ के लिए श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों ग्रामीणों ने किया श्रमदान

याेजना

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत रघुनाथपुरा में जोहड़ खुदाई के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ग्रामीणों ने श्रमदान किया। प्रधान सविता खरबास, बीडीओ प्रहलाद जाखड़, तहसीलदार अमीलाल मीणा, सरपंच सुमन नेहरा सहित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लगाकर जोहड़ की खुदाई की।

सरपंच नेहरा ने बताया कि खुदाई के बाद तालाब का निर्माण किया जाएगा ताकि यहां बरसात का पानी एकत्र किया जा सके। इस अवसर पर ग्रामसेवक महेंद्र गोदारा, हल्का पटवारी भागीरथमल, जेईएन अमितकुमार, मांगीलाल, गिरदावर जगतसिंह, सांवरमल, छऊ पटवारी सुमन, पंस कॉर्डिनेटर देवीलाल, संजय नेहरा, रामावतार रेपस्वाल, कर्मजीत रेपस्वाल, जयचंद रेपस्वाल, सुमेरसिंह रेपस्वाल, सुगनाराम रेपस्वाल, खेमचंद, भींवाराम, अशोक रेपस्वाल, मंगलचंद रेपस्वाल, जगराम, धूड़ाराम, ताराचंद, राजू गुप्ता, महेंद्र वर्मा आदि ने भी श्रमदान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नरेगाकर्मी महिलाओं ने प्रधान सविता खरबास को नरेगाकर्मी की मजदूरी में बढ़ाने एवं समय पर दिलवाने की मांग की।

झुंझुनूं | भारतीयमजदूर संघ के बैनर तले शनिवार को अजमेर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में श्रमदान किया गया। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर को सफाई कर साफ-सुथरा बनाया। जिलाध्यक्ष देवकरण सैनी ने बताया कि अवकाश के दिन ऑफिस में श्रमदान कर सौदर्यीकरण किया जाएगा। अभियान में एईएन रामचंद्र सोनी, जयप्रकाश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह, नरेश कुमार, सुखेंद्र शर्मा, राकेश, होशियार सिंह, वसीम, रामप्यारी, मीरा देवी आदि ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...