सदस्यता अभियान शुरू होगा
झुंझुनूं | पेंशनरसमाज का सदस्यता अभियान मार्च से शुरू होगा। यह निर्णय जिलाध्यक्ष पीएल शर्मा की अध्यक्षता में गायत्री शक्ति पीठ में हुई बैठक में किया गया। समाज के भवन के लिए भूमि आबंटन के लिए सभापति एवं कलेक्टर को ज्ञापन देने पर चर्चा हुई। इस माह जन्म दिन वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर खुर्शीद हुसैन गोहर, सुरेश शर्मा, उम्मेद कृष्णिया, सत्यनारायण शर्मा,जगदीश जांगिड़, प्रभुराम नारनौलिया, विनोद पुजारी, हरिराम मीणा, हरिशचंद्र चाहर, फूलसिंह सैनी, विश्वनाथ सोनी, प्यारेलाल राहड़, रामगोपाल पारीक, मोहनसिंह थे।