पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टूटी सड़क से बढ़ी परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीको फाटक के पास टूटी नाली सड़क से परेशान लोगों ने नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत को ज्ञापन देकर सड़क सुधरवाने की मांग की।

ज्ञापन के अनुसार फाटक के पास सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगा है। जहां नाली सड़क टूटने से नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जो बड़ी घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने बताया कि इसके लिए पहले भी वार्ड पार्षद, सभापति एवं नगर परिषद आयुक्त को अवगत करा चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में शिशुपाल सिंह, अमरचंद, बलबीरसिंह, गन्नी चोपदार, विद्याधर, सुरेश, दीपचंद शर्मा, लालचंद कुमावत, नरेंद्र महला, प्रभु जांगिड़ आदि मौजूद थे।

झुंझुनूं. रीको फाटक के पास टूटी सड़क गंदे पानी से गुजरती बाइक।

खबरें और भी हैं...