शिविर में सैकड़ों रोगी लाभांवित
शिमला | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से शनिवार को राजकीय अनारदेवी प्राथमिक चिकित्सालय में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंसस रामनिवास यादव ने किया। शिविर प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि शिविर में 80 मरीजों की जांच की गई। इनमें से छह गंभीर मरीजों को झुंझुनूं रैफर किया गया। इस दौरान डॉ. राकेश लांबा, अंजू भास्कर, संतोष शर्मा, संजय, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश, भरत, अनिता, संतोष आदि मौजूद थे।