पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवाबदेह यात्रा खेतड़ी में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | सूचनाएवं रोजगार अभियान के तहत शनिवार को जवाबदेह कानून की अलख जगाने वाली जन अधिकार यात्रा खेतड़ी पहुंची। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जबावदेही लागू करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है जिसके लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल करते हुए कहा कि खेतड़ी में सड़क टूटी है, इनको बनवाना किस की जवाबदेही है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी, चिकित्सा सेवाओं का अभाव, नौकरशाही द्वारा समय पर कार्य नहीं करना आम समस्याएं हैं। उन सब के लिए जबावदेही होनी चाहिए तथा केंद्र और राज्य सरकार कानून बनाए। यात्रा के साथ आए कलाकारों ने रामायण सत्संग चबूतरा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन अधिकार कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान कालीचरण गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, सुमित्रा सेन, आनंद प्रसाद, प्रदीप मौजूद थे।

खेतड़ी पहुंची जबावदेह जन अधिकार यात्रा का नारे लगाकर स्वागत करते लोग।

खबरें और भी हैं...