पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसीसी एजीएम ने बड़े अधिकारियों से परेशान होकर मांगी इच्छा मृत्यु

केसीसी एजीएम ने बड़े अधिकारियों से परेशान होकर मांगी इच्छा मृत्यु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसीसी प्रोजेक्ट के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) पद पर कार्यरत बी अलफोंसस ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। आंध्रप्रदेश निवासी बी अलफोंसस ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के उच्चाधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भेजे पत्र में मांग की है कि 15 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसे आत्महत्या करने की अनुमति दी जाए।

इस संबंध में खेतड़ी एसडीएम राजेश नायक को भी मेल भेजा गया है। नायक ने खेतड़ी डीएसपी बंशीलाल स्वामी को मामले की जानकारी जुटाने के लिए कहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित अलफोंसस ने पत्र में लिखा है कि ईमानदारी से कार्य करने पर कंपनी के उच्च अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। अलफोंसस ने 2011 में कंपनी में गाड़ी अलाऊंस में उच्च अधिकारियों द्वारा किए जा रहे घपले, फर्जीवाड़े बगैर विज्ञापन निकाले गुपचुप तरीके से कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सीबीआई में शिकायत दर्ज करवाई थी। अलफोंसस को शिकायत करना इतना महंगा पड़ा कि अब आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में जब केसीसी के अधिकारियों से मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

नवंबर15 में महाप्रबंधक से की शिकायत

बीअलफोंसस ने राष्ट्रपति को पत्र में अवगत करवाया कि सात नवंबर 2015 को केसीसी महाप्रबंध (मा.सं.) नरेश कुमार को मेल द्वारा कंपनी के नियमानुसार बकाया चल रहे टीए, डीए की मांग की थी जिसकी प्रतिलिपि केसीसी कार्यपालक निदेशक एके सेन एवं सीबीआई को दी जिसके पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पश्चात एचसीएल सीएमडी केडी दीवान से भी 16 जनवरी 2016 को शिकायत की थी।

बीमारप|ी को लेकर किया कार्य

शिकायतके पश्चात अधिकारियों ने अलफोंसस को परेशान करना शुरू कर दिया था। अलफोंसस ने पत्र में बताया कि शुगर से पीड़ित प|ी के पैर में फेक्चर होने पर छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारियों ने केवल 15 दिन का ही अवकाश स्वीकृत किया। अवकाश बढ़ाने की मांग की तो कोलकाता जाने के आदेश दिए।

^बी अलफोंसस बकाया टीए, डीए दिलाने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग चाहता है। ऐसा कुछ नहीं है। तमाशा खड़ा किया जा रहा है। इनके खिलाफ विभागीय इनक्वायरी चल रही है। बगैर परमिशन दो माह छुट्टी पर चले जाने के बाद भी टीए डीए की डिमांड की जा रही है। जिसकी जांच हो रही है। एकेसेन, कार्यपालक निदेशक केसीसी

पीड़ित अलफोंसस

खबरें और भी हैं...