दो दिन में 266 स्कूलों का होगा निरीक्षण
झुंझुनूं | जिलेके सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई जांचने के लिए मंगलवार- बुधवार को शिक्षा संबलन अभियान चलाया जाएगा। इसमें आठवीं तक की कक्षा संचालित होने वाले 266 स्कूलों में अधिकारी जाकर बच्चों के पढ़ाई का स्तर परखेंगे। इसमें दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। सहायक परियोजना समन्वयक (गुणवत्ता) अशोक जांगिड़ ने बताया कि अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एसएसए 135 अधिकारी लगाए गए है। हर अधिकारी दो स्कूलों में जांच करेगा। जांच के दौरान अधिकारी शिक्षा के स्तर के साथ शैक्षणिक माहौल, स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं, स्कूल की व्यवस्थाएं, स्टाफ की स्थिति आदि भी रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। इस बार माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्तर के वे स्कूल शामिल किए गए हैं, जिनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई हो रही है।