पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

झुंझुनूं | पॉलीटेक्निककॉलेज में एडमिशन शुरू करने में देरी के विरोध में स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। दोपहर में एसएफआई कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिला संयोजक गोविंद शेखावत के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार को राजनीति नहीं करते हुए स्पोटर्स यूनिवर्सिटी का काम जल्द शुरू कर देना चाहिए। राज्य कमेटी सदस्य कपिल मांजू ने कहा कि जिले के युवाओं के साथ दोगली नीति जारी है। भवन बनने के बावजूद पॉलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन देकर सीकर से कॉलेज चलाया जा रहा है। डीवाईएफआई के जिला महासचिव विजय यादव ने कहा कि छात्रों की मांगों के लिए उनका संगठन आंदोलन में सहयोग करेंगा। प्रदर्शन में कुलदीप पूनिया, संदीप गावड़िया, अंकित, कपिल खीचड़, दीपक रणवां, साबिर भाटी, नरेंद्र सिहाग, प्रमोद कालेर, रवि वर्मा, विक्रम खेदड़ समेत अनेक लोग थे।

झुंझुनूं. शिक्षामंत्री का पुतला फूंकते एसएफआई कार्यकर्ता।