- Hindi News
- ध्वजारोहण के साथ शुरू अग्रसेन जयंती समारोह
ध्वजारोहण के साथ शुरू अग्रसेन जयंती समारोह
झुंझुनूं| अग्रसेनजयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि सत्यनारायण हलवाई थे। अध्यक्षता केशरदेव तुलस्यान ने की।
संयोजक अशोक तुलस्यान ने बताया कि अग्र ध्वजारोहण दीप प्रज्ज्वलन के बाद बेडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें 32 लोगों ने हिस्सा लिया। अनिल खंडेलिया आनंद टीबड़ा प्रथम, सन्नी मोदी विकास तुलस्यान द्वितीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जीबी मोदी पब्लिक स्कूल में दोपहर दो बजे अग्रसेन भवन परिसर में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता हुई। मिलाय बंसल, वंशिका राणासरिया नमन पंसारी को प्रथम स्थान मिला। समिति अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव विनोद कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष अनिल केजड़ीवाल, राकेश तुलस्यान, ताराचंद गुप्ता, रंजना मित्तल, शीला जालान सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
झुंझुनूं. अग्रसेनजयंती समारोह के उद्घाटन पर ध्वजारोहण करते अतिथि।