पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी

डाक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन रविवार को सामुदायिक भवन में हुआ। क्षेत्रीय सचिव सोहनलाल वर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद शर्मा पोस्टमैन एवं ग्रुप के प्रांतीय सचिव सत्यनारायण गौतम की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।

इसमें कैलाशचंद्र चौधरी को अध्यक्ष, रामनिवास यादव विश्वनाथ अजाड़ीवाल को उपाध्यक्ष, भंवरसिंह को सचिव, महेंद्रसिंह धायल, राजेंद्र सैनी पवन झाझडिया को सहायक सचिव, ज्ञानप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, नरेश ढाका को सहायक खजांची, ओमप्रकाश ढाका को ऑडिटर तथा राजकुमार, रितु नूनिया, जयप्रकाश, ईश्वरलाल, डालचंद नागरमल को संगठन मंत्री बनाया गया है।

झुंझुनूं. सामुदायिकभवन में चुनाव के दौरान डाक कर्मचारी।