पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठकों में छाया एकीकरण का मुद्‌दा

बैठकों में छाया एकीकरण का मुद्‌दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षिकसम्मेलनों की तैयारी को लेकर रविवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। इन बैठकों में तैयारी से ज्यादा एकीकरण समानीकरण के मुद्दे छाए रहे।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला शाखा की बैठक केशव आदर्श स्कूल में जिलाध्यक्ष हरिसिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि समानीकरण एकीकरण के विरोध में 22 सितंबर को चूरू संभाग मुख्यालय पर सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 17 अक्टूबर को जयपुर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। जिला मंत्री चिरंजीलाल चेजारा ने बताया कि 26 सितंबर को संगठन का समारोह होगा।

राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष फूलचंद दूलड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकीकरण के नए दिशा निर्देशों की समीक्षा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने एकीकरण में मर्ज विद्यालयों को पुन: चालू करने का प्रस्ताव पारित किया। जिला शैक्षिक सम्मेलन 25 26 सितंबर को ओम टावर में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में नरोत्तम महला, उम्मेद थाकन, ओमप्रकाश पूनिया, इंद्राज सिंह, सुरेश महला, श्रवण कुमार, तनसुख आदि मौजूद थे। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक न्यू इंडियन स्कूल में ज्वालाप्रसाद झाझडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से नियम नीति के खिलाफ विद्यालयों के एकीकरण समानीकरण का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष हवासिंह बामिल ने बताया कि 26 27 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें शिक्षकों की समस्या, शिक्षा की दिशा दशा पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सुशील बुडानिया, मूलचंद डूडी, सुरेंद्र महला, सूबेसिंह, उम्मेदसिंह ढाका, नारायण सिंह, विजेंद्र सिंह, गुलझारीलाल, बजरंग सिंह मूंड, अम्मीलाल बोयल आदि ने विचार व्यक्त किए। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। इसमें 26 27 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्या वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। प्रमोद कुमार, पुरुषोत्तम बागोतिया, राधेश्याम जीनागल, प्यारेलाल, दयाराम, रमेश भूकल, सुमेरसिंह, उम्मेद, शीशराम, किशनलाल आदि मौजूद थे।