कॉलेज में विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण
खेतड़ी| विवेकानंदपीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आर्दश युग पुरुष थे। स्वाबलंबी बनने तथा देश और समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में लगी मूर्ति युवाओं को अच्छे कार्य करने तथा लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश देती रहेगी। इस दौरान पूर्व सरपंच सरदाराराम मीणा प्राचार्य राजेश शुक्ला, डा. रोहिताश्व महला, राजेंद्र एचरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पारस वर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यनारायण भार्गव, गजेंद्र पारीक, हवासिंह गुर्जर, शीशराम प्रतापपुरा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
खेतड़ी. कालेजमे मूर्ति अनावरण समारोह में मौजूद अतिथि।