- Hindi News
- भाजपा की नीतियों से हर वर्ग दुखी : गहलोत
भाजपा की नीतियों से हर वर्ग दुखी : गहलोत
नरहड़ दरगाह में जियारत
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच और नीतियां किसान, मजदूर और जन विरोधी हैं। प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है।
वे शुक्रवार को नरहड़ की प्रहलाद माली ढाणी में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलादराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि इतना ज्यादा बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री को दूने उत्साह से जनता की सेवा करनी चाहिए थी। लेकिन इसके उलट वे प्रदेशवासियों से अपनी पिछली हार का बदला लेने की भावना से काम कर रही हैं। सरकार बनाते ही किसानों के ऋण पर ब्याज लगा दिया। पुलिस के पहरे में यूरिया बंटता है। सौर उर्जा एवं अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी घटा दी गई। चारधाम तीर्थ यात्रा वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं को रोक दिया गया। उत्तराखंड त्रासदी में मरे प्रदेश के 511 लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी लगाने के आदेश पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने लोगों से विधानसभा उपचुनाव की तरह पंचायतीराज चुनाव में भी भाजपा को सबक सिखाने को कहा।
उन्होंने स्व. सैनी की स्मृति में उनके पुत्रों सतीश, सुरेश, सुरेंद्र सैनी के बनाए संस्थान के उद्देश्य जनहितकारी गतिविधियों को प्रेरक बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पीसीसी के पूर्व चीफ डॉ. चंद्रभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों-व्यापारियों तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमीन के कारोबारियों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया। गहलोत और चंद्रभान ने स्व. प्रहलादराम की प|ी भगवतीदेवी और मूर्तिकार मातूराम वर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझडिय़ा, नांवा के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रतिभासिंह, विनोद पूनिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुरारीलाल सैनी समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चिड़ावा. प्रतिमाअनावरण समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं साथ आए कांग्रेस नेताओं ने नरहड़ की ऐतिहासिक दरगाह में जियारत की। उन्होंने सूफी संत हजरत शकरबार शाह की मजार शरीफ पर चादर पेश की। दरगाह पहुंचने पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन लियाकत अली खान, इंतजामिया कमेटी के सचिव उस्मान पठान मालीगांव, सदर शफ