पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी

यूरिया वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रयविक्रय सहकारी समिति में शुक्रवार को यूरिया लेने किसानों की भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने पर यूरिया वितरित की गई। रबी फसल में यूरिया डालने के लिए किसान बेसब्री से यूरिया का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे समिति कार्यालय में आए यूरिया के ट्रक की भनक लगते ही क्षेत्र के किसानों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में उमड़े किसानों के कारण वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई। इस पर महाप्रबंधक विजयसिंह यादव ने पुलिस बुलवाई। पुलिस की मौजूदगी में प्रति किसान को दो-दो बैग यूरिया के हिसाब से दिए गए। किसानों के मुताबिक समिति में 284 रुपए में यूरिया का बैग मिलता है, जबकि बाजार में 370 से 400 में खरीदना पड़ रहा है।

डिमांडके मुताबिक नहीं रही यूरिया

क्षेत्रके किसानों की डिमांड के मुताबिक क्रय विक्रय सहकारी समिति में यूरिया नहीं रही। समिति के महाप्रबंधक विजयसिंह यादव ने बताया कि उन्होंने राजफैड, इफको कृभको को यूरिया के 26 हजार बैग की डिमांड भेज रखी है। आठ दिसंबर को इफको ने 400 शुक्रवार को कृभको ने 440 बैग भेजे हैं। यूरिया की किल्लत को देखते हुए उक्त कंपनियों को यहां की वर्तमान स्थित से अवगत करवाया गया है। शीघ्र ही और यूरिया भेजने का आश्वासन मिला है।

सूरजगढ़. क्रयविक्रय सहकारी समिति में किसानों को समझाता कर्मचारी।