पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| पंडितगणेशनारायण दिव्य संदेश यात्रा शुक्रवार को झुंझुनूं पहुंची। यहां चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में सर्व समाज की ओर से स्वागत किया गया। चंचलनाथ टीले के महंत ओमनाथ महाराज, फतेहपुर के गणेश महाराज, झुंझुनूं के विजय हरिओम के सानिध्य में पूला अर्चना की गई। शॉल श्रीफल प्रदान कर संतों का सम्मान किया गया। चूणा चौक से गणेश मंदिर तक शोभायात्रा के रूप में यात्रा पहुंची। प्रभुशरण तिवाड़ी ने बाबा का मंगलपाठ किया। प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर महेश बसावतिया, संयोजक संतकुमार पुरोहित, गणेश हलवाई, ताराचंद गुप्ता, गिलूराम मोदी, पीएल शर्मा, शिवचरण पुरोहित, देवकीनंदन तुलस्यान, राजेश केडिया, पवन पुजारी, ममता शर्मा, प्रदीप शर्मा, उमाशंकर महमिया समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

झुंझुनूं. पं.गणेशनारायण दिव्य संदेश यात्रा का चूणा चौक स्वागत करते श्रद्धालु।