पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इमारत कोई भी टूटी तो देश टूट जाएगा

इमारत कोई भी टूटी तो देश टूट जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़| मालीगांवरोड स्थित हजरत इज्जेतुल्लाह शाह शरीफ दरगाह में उर्स का समापन शुक्रवार को फजर में कुल की रस्म के साथ हुआ। गुरुवार की रात महफिले में कलाकारों ने एक से बढ़कर नात, नज्म कलाम पेश किए। गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद की सदारत में हुए कार्यक्रम में सीकर के हनीफ एंड कादरी पार्टी के कव्वालों ने हवेली, झोंपड़ी इन सब का मुकद्दर फूट जाएगा दामने शराफत हाथों से छुट जाएगा, वो हो राम का मंदिर या अल्लाह का घर इमारत कोई भी टूटी तो देश टूट जाएगा पर वाहवाही लुटी। रात भर चले कार्यक्रम में सीकर मंड्रेला के कव्वालों ने दाद बटोरी।

उर्समें उमड़े अकीदतमंद

झुंझुनूं| इमामनगर स्थित दरगाह इमामुल औलिया में हजरत पीर अलाउद्दीन अहमद (र.अ.) का सालाना उर्स में शुक्रवार सुबह फातेहाखानी हुई। दरगाह गद्दीनशीन पीर मोहम्मद अली की सदारत में हुई फातेहाखानी में अमन चैन की दुआ मांगी गई। तबर्रुक तकसीम किया गया। दोपहर में लंगर लगा। शाम को चादर पोशी की रस्म हुई। इस अवसर पर पीर रहमत अली,हकीम मोइनुद्दीन,मौलाना सद्दाम, मौलाना अब्दुल अली समेत अनेक लोग मौजूद थे।