पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का प्रयास छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज

दुष्कर्म का प्रयास छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | दुष्कर्मके प्रयास, छेड़छाड़ एवं हरिजन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले थाने में दर्ज किए गए हैं। थानाधिकारी सुरेश परेवा ने बताया कि मालुपुरा निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला ने इसी गांव के उम्मेदसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उसने आरोप लगाया है कि उम्मेदसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे जातिसूचक गालियां दी। इधर, चिड़ावा की गौशाला रोड के पीछे रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने धींधवा निवासी कपिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार कपिल छात्रा के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ कर उसे तंग करता है।