पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशेड़ी बदमाशों ने की छेड़छाड़

नशेड़ी बदमाशों ने की छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानकॉलोनी में गुरुवार रात कुछ शराबी युवक घुस गए। इन्होंने युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। रोकने आए परिजनों से मारपीट करने लगे। सूचना के एक घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंचने पर कॉलोनीवासियों का आक्रोश बढ़ गया।

कॉलोनी के विमल ने बताया कि गुरुवार रात में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इनमें लड़कियां भी थीं। पड़ोस में रहने वाले पीपलवास के संदीप के पास रजनीश, अखिल आदि तीन-चार युवक आए। वे शराब के नशे में थे। उन्होंने बच्चों को गालियां दीं लड़कियों से छेड़छाड़ की। इतने में परिजन आए तो शराबी युवक विमल, अरुण आदि से मारपीट करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस आने से पहले ही संदीप उसके साथी बोलेरो स्कॉर्पियो से भाग गए। पुलिस को आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने खरी-खरी सुनाई। पुलिस ने लोगों के बताए अनुसार संदीप के जाकर पूछताछ भी की। कॉलोनीवासियों से सुबह थाने आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही।

झुंझुनूं की किसान कॉलोनी में बदमाशों के घुसने की घटना पर एकत्र लोग।

आधी रात जबरदस्ती घर से उठा ले गई पुलिस

झुंझुनूं |शहर केवार्ड नंबर 14 के बाशिंदों ने कोतवाली पुलिस पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में एसपी को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात कोतवाली थाने के सिपाहियों द्वारा उनके घरों में घुसकर चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लड़कों को उठा लिया गया। पूछताछ के नाम पर थाने में उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। वार्ड के लोगों ने गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया है कि यह मामला 15 सितंबर को हुई नाबालिग से छेड़छाड़ दुष्कर्म के प्रयास की घटना से जुड़ा है।