पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्ट्रेट पर धरना 39वें दिन जारी

कलेक्ट्रेट पर धरना 39वें दिन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | वक्फसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमियों को बेदखल करने की मांग को लेकर देव-वक्फ जायदाद वेलफेयर कौंसिल का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चतकालीन धरना गुरुवार को 39 वें दिन जारी रहा। निजामुद्दीन, उम्मेद खान, असगर फतेहसरा, इस्माइल खोखर, अब्दुज जब्बार, अख्तर चोपदार, याकूब, मोहसिन खोखर, अकबर कुरैशी, अजीज खान, साबिर, सज्जन सैनी समेत अनेक लोग बैठे।

शाहनूरपहाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास

देव-वक्फजायदाद वेलफेयर कौंसिल के पदाधिकारियों ने रीको क्षेत्र में वारिसपुरा रोड स्थित शाहनूर पहाड़ी की वक्फ जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास का आरोप लगाया है। अकबर कुरैशी ने कहा कि वक्फ जमीन पर पत्थर डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही है। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।