- Hindi News
- मिल्लत नगर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
मिल्लत नगर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं | शहरके मिल्लत नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। शहर कोतवाल कैलाश गुर्जर ने बताया कि गत दिनों मिल्लत नगर निवासी बशीर ने उसके घर चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और अंतत: बुधवार रात शक के आधार पर हाशमी नगर निवासी अल्ताफ मिल्लत नगर निवासी शेर मोहम्मद को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने मिल्लत नगर में बशीर के घर चोरी करना कबूल कर लिया। वारदात में दो और आरोपियों राजेश तौफीक का शामिल होना भी बताया। दोनों ही अभी फरार हैं, जिनकी तलाशी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
अल्ताफपर चूरू में भी हैं मुकदमे
डीएसपीगणेश नाथ सिद्ध ने बताया कि अल्ताफ पर चूरू में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। मिल्लत नगर में हुई चोरी की वारदात में उसके शामिल होने का शक था। उन्हींने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से झुंझुनूं में ही रह रहा है। वह सूने मकानों में चोरी की वारदातें करता है। डीएसपी सिद्ध ने बताया कि अल्ताफ से चोरी की और भी वारदातें खुल सकती हैं।