(प्रदर्शन करते हुए ढाणिया के लोग।)
नवलगढ़। ढाणियां पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर बन रहे अंडरपास का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास की वजह से ढाणी का रास्ता बंद हो जाएगा।लोगों ने अंडरपास को ढाणी के रास्ते से जोड़कर यथावत रखने की मांग की। ढाणी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर फाटक संख्या 227 पर बनने वाले अंडरपास से रास्ते को जोड़ने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता बंद हुआ तो लोग अपने घरों में कैद होकर रह जाएंगे। काम बंद होने की सूचना पर तहसीलदार इंद्राजसिंह मौके पर पहुंचे और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस रास्ते से स्वामियों की ढाणी, भाटवाली ढाणी, जमालपुरिया कृषि फार्म सेठ वाली ढाणी के लोग आवाजाही करते हैं। इन ढाणियों में 100 से अधिक परिवार रहते हैं।
सांसद अहलावत पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को ज्ञापन दिया : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सांसद संतोष अहलावत को ज्ञापन भेजा। सांसद ने रेल मंत्री रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ढाणियों में के रास्ते को अंडरपास से जोड़कर यथावत रखने की मांग की है। ज्ञापन पर सरपंच रामनिवास सैनी, पूर्व उप प्रधान ताराचंद सैनी, युवा नेता सुरेंद्र सैनी, बृजलाल, विजेंद्र, पालाराम, सुनीता, रमादेवी, बनवारीलाल सैनी सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
तहसीलदार मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की अंडरपास को आम रास्ते से जोड़ने की मांग।