विधायक श्रवण ने शपथ ली
झुंझुनूं| सूरजगढ़उपचुनाव में जीते कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने इन्हें शपथ दिलाकर सदन की कार्यवाही में शामिल कराया बधाई दी। श्रवण कुमार ने पांचवी बार सदस्यता ली है। उनका कहना है कि वे जनता की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने मतगणना के िदन मी़डियाकर्मी से भाजपा समर्थकों द्वारा की गई बदसलूकी का मामला विधानसभा में उठाने की भी बात कही।