भीमसर के छह होनहार बनेंगे उर्दू शिक्षक
झुंझुनूं . जिले के छोटे से गांव भीमसर के छह युवाओं का साथ उर्दू शिक्षक पद पर चयन हुआ। इनमें चार बेटियां हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग की सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में ये सफल हुए। इसमें चार युवा एक ही परिवार के हैं। पूनम पुत्री रामकुमार मीणा, राजबाला पुत्री शिशपाल मीणा, अलका अभिषेक पुत्र अमरसिंह मीणा, इरम पुत्र लियाकत अली शबनम को सैकंड ग्रेड उर्दू शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता मिली है। एक और खास बात यह कि सभी छहों छात्र-छात्राएं भीमसर के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़े हैं। प्राचार्य रामकुमारसिंह मीणा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। आरपीएससी के परिणाम पर गांव में खुशी का माहौल था।