- Hindi News
- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निकल कॉलेज में प्रवेश शुरू कराने को ज्ञापन
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निकल कॉलेज में प्रवेश शुरू कराने को ज्ञापन
झुंझुनूं | स्पोर्ट्सयूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निकल कॉलेज में प्रवेश शुरू करने मांग को लेकर एसएफआई जिला सह संयोजक कुलदीप पूनिया के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के राज्य कमेटी सदस्य कपिल मांजू ने बताया कि मौजूदा सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी पॉलीटेक्निकल कॉलेज की मांग को लेकर 22 सितंबर को प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कपिल खीचड़, दिनेश तिलोटिया, रविप्रकाश, विकास, कृष्ण ढूकिया, हेमंत झाझडिय़ा आदि मौजूद थे।