- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण विधेयक की प्रति जलाकर किया विरोध
भूमि अधिग्रहण विधेयक की प्रति जलाकर किया विरोध
झुंझुनूं | विधानसभामें पेश संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में वामपंथी संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर विधेयक की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान महासभा, शेखावाटी किसान मंच, माकपा, भाकपा (माले), शहीद भगतसिंह विचार मंच के सदस्यों ने विधेयक को किसान विरोधी बताया। अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य संयोजक रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि संशोधित विधेयक 2013 से भी अधिक नुकसान देने वाला है। इस अवसर पर शेखावाटी किसान मंच के संयोजक श्रीराम दूत,अखिल भारतीय किसान महासभा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोड़ा, माकपा जिला संयोजक फूलचंद बर्बर, शहीद भगतसिंह विचार मंच संयोजक बजरंगलाल, पोकरमल झाझडिय़ा, दुर्गाराम तिलोटिया, ओंकारमल, इशाक खान, करणीराम, रशीद अहमद, प्रहलादसिंह कुलहरि ने संबोधित किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
येगिनाई खामियां
-पुनर्वास की कोई गारंटी नहीं है।
- मुआवजा राशि काफी कम है।
- ग्राम सभाओं के हक छीन लिए गए हैं।
- विरोध करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।