तहसील के 16 कर्मचारी नदारद
झुंझुनूं | एसडीएमने शुक्रवार को झुंझुनूं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां 16 कर्मचारी गैर हाजिर थे। दो कर्मचारी तो तीन दिन से नहीं रहे। एसडीएम भागीरथ शाख शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तहसील कार्यालय पहुंचे। मौके पर टीआरए रतिराम जाखड़, लेखाकार लखवीरसिंह, वरिष्ठ लिपिक महावीरसिंह महला, प्रमोदकुमार जैन, सुनिल कुमार, कनिष्ठ लिपिक शारदा देवी, कैलाश कंवर, सूचना सहायक सुरेंद्रकुमार, सहायक कर्मचारी रामसिंह मीणा, विद्याधर ढाका, नरोत्तम लाल, प्रेमदेवी, कानूनगो रामसिंह, पटवारी वाहिद बेग, सहायक कर्मचारी मनीराम गैर हाजिर थे। तहसीलदार ओपी जांगिड़ भामाशाह कैंप में गए हुए थे। एसडीएम ने तहसीलदार से कार्यालय संचालन व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए।