पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी सड़क से परेशान लोगों ने जाम लगाया

टूटी सड़क से परेशान लोगों ने जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | मंड्रेला बाइपास के लोगों ने शुक्रवार को फिर प्रदर्शन किया। सड़क की दुर्दशा के कारण ये लोग बरसों से परेशान हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
नगर परिषद के वार्ड 42 में नयाबास से मंड्रेला बाइपास तक के रास्ते पर कीचड़ फैला रहता है। रास्ते में गढ्डे इतने कि दुपहिया वाहनों का निकलना तक मुश्किल होता है। पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। परेशान लोगों ने शुक्रवार सुबह मंड्रेला रोड स्थित पुलिया के पास जाम लगा दिया। लोगों ने बबूल की टहनियां काटकर रास्ते में डाल दीं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने समझाइश कर लोगों को आयुक्त से मिलने की कहा। इस पर वार्ड के लोग पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सैनी के नेतृत्व में सभापति आयुक्त से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर रवींद्र तोलियासर, अशोक सैनी, मुकेश सैनी, धर्मपाल, भवानी शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद थे।

इधर, अतिक्रमणों के नाम पर रेहड़ी-ठेले वालों को हटाने के विरोध में शिवसेना एवं रेहड़ी-ठेला संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। जिला प्रमुख शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद के खिलाफ नारे लगाए गए।

(झुंझुनूं. मंड्रेला बाइपास पर रास्ते की समस्या को लेकर जाम लगाते लोग।)