पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार को जश्न नहीं, काला दिवस मनाना चाहिए

सरकार को जश्न नहीं, काला दिवस मनाना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जश्न मनाने की बजाय काला दिवस मनाना चाहिए। गरीब जनता के पैसे से कैसा जश्न?

शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का ही काम किया है। काश! मेट्रो एवं रिफाइनरी पर काम होता तो प्रदेश का कायाकल्प होता। 15 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली वसुंधरा सरकार ने एक भी भर्ती नहीं की। \\\"आरटेट\\\' हटाना हमारे हाथ में होता तो हटा देते। भाजपा सरकार ने भी तो इसे महज \\\"रीट\\\' में बदला। उनके साथ पीसीसी पूर्व चीफ डॉ. चंद्रभान, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, विधायक श्रवण कुमार भी थे। (संबंधितखबर पेज 20 पर भी)

भाजपाई जयपुरजाएंगे, कांग्रेसी देंगे धरना

झुंझुनूं. वसुंधराराजे सरकार के प्रदेश में एक साल पूरा होने पर भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से आयोजन होंगे। भाजपाई जयपुर में होने वाली रैली में शामिल होने जाएंगे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध स्वरूप कलेक्ट्री पर धरना देंगे। कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मोहरसिंह सोलाना ने बताया कि सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाझड़िया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहरहोने वाले धरने में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, विधायक बृजेंद्र ओला, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व प्रमुख, प्रधान, पूर्व प्रधान, पार्षद, पदाधिकारी आदि शामिल होकर सरकार के एक साल के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

परिवहन आयुक्तके दखल पर तय हुईं बसें

भाजपाकार्यकर्ताओं को शनिवार सुबह जयपुर ले जाने की तैयारियां कर ली गई हैं। परिवहन विभाग से 160 बसें मांगी गई हैं। हड़तालरत निजी बस यूनियन के पदाधिकारियों को परिवहन विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुकुल आर्य, आरटीओ, डीटीओ ने बातचीत करके बसें भेजने के लिए राजी किया। बसों का प्रति किलोमीटर 14 रुपए भुगतान परिवहन विभाग से देने पर सहमति हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत ने दावा किया कि 175 बसें करीब डेढ़ सौ छोटे वाहन जयपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने एवं उनके खाने के पैकेट की जिम्मेदारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उम्मीदवारों के सुपुर्द की गई है। कई ग