उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नदारद
सूरजगढ़|बीसीएमएचओडा.दयाराम महरिया ने बुधवार को क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बास बिजौली का उपस्वास्थ्य केंद्र बंद मिला तथा केंद्र पर कार्यरत एएनएम सुनिता नदारद मिली। छापड़ा पीएचसी में साफ-सफाई, प्रसुति कक्ष, लैब, दवाईया, स्टोर, वार्ड, इंडोर आदि की जांच कर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. महरिया के मुताबिक बास बिजौली में उपस्वास्थ्य केंद्र बंद था। जिसके बाहर एएनएम द्वारा लिखा हुआ था कि वह इंजेक्शन लगाने गई हुई है। इस पर महरिया ने उक्त एएनएम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया मगर कोई संपर्क नहीं हो सका। एएनएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीपीएम सुमेरसिंह मीणा, बीएएफ सुभाष गोरा आदि मौजूद थे।