पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष का स्वागत

लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकुंदगढ़. राजस्थानयूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अजय कुमार कस्वा का बुधवार को युवा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंडी में यूको बैंक के पास कपिल शर्मा, शराफत अली चौपदार, मनोज पूनिया, अशोक गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, राजकुमार कुलहरी आदि ने जयपुर से आते समय कस्वां का माल्यार्पण किया।

बिनाहेलमेट वालों पर सख्ती

मुकुंदगढ़.बिनाहेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने वाले चार वाहनों का चालान कर आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला। एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि नियमित जांच अभियान चलाकर पुलिस सख्त रवैया अपनाएगी।

13को पहुंचेगी संदेश यात्रा

नवलगढ़.पं.गणेशनारायण (बावलिया बाबा) के 168 वें निर्वाण दिवस पर चिड़ावा से शुरू हुई दिव्य संदेश यात्रा 13 दिसंबर को नवलगढ़ पहुंचेगी। यह जानकारी चंडीप्रसाद मुरारका ने दी।

श्रद्धांजलिसभा आज

नवलगढ़.विप्रमंडल संस्थान के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभुदयाल बीबासरिया के निधन पर गुरुवार को दोपहर दो बजे विप्र मंडल संस्थान में श्रद्धांजलि सभा होगी। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष बुद्धकरण बासोतिया ने दी।

श्रद्धालुओंने भंडारे में लिया प्रसाद

नवलगढ़.बाबाऊं शिव भक्त मंडल की ओर से बावड़ी गेट स्थित परशुराम वाटिका में ऊं शिव बाबा (अंबेश) का 11 वार्षिक महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार को भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की रात भव्य जागरण हुआ। व्यवस्थापक त्रिपुरारी मिश्र विशाल पंडित ने आभार जताया।

हनुमंतमंदिर का वार्षिकोत्सव

सूरजगढ़.वार्डआठ स्थित संतों नाथों के आश्रम हनुमंत मंदिर के वार्षिकोत्सव के समापन पर बुधवार को हुआ भंडारा दिनभर चला। संत योगी सुंदरनाथ महाराज के सानिध्य में हुए दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सुबह सवा नौ बजे धूणे में भोग लगने के बाद शुरू हुए भंडारे में स्कूली बच्चों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में कई संत महात्माओं ने भी हिस्सा लिया।