वाहन फिटनेस सेंटर का लाइसेंस निलंबित
झुंझुनूं | लंबेसमय से विवादित चल रहे जीवाई फिटनेस सेंटर का लाइसेंस बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। निजी वाहन संचालकों की अवैध वसूली की शिकायत पर बुधवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मन्नालाल रावत जांच करने झुंझुनूं पहुंचे। डीटीओ जेपी मीणा ने सेंटर से संबंधित फैक्ट अधिकारियों के सामने रखे। इस पर फिटनेस सेंटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। आरटीओ ने बताया कि सेंटर में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने निलंबन अवधि का कोई खुलासा नहीं किया। आरटीओ के साथ एआरटीओ राजीव वर्मा इंस्पेक्टर गोपालकृष्ण शर्मा भी थे।
हड़ताल का आह्वान
इधर,प्राइवेट बस एसोसिएशन ने गुरुवार को हड़ताल का आह्वान किया है। अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया राजस्थान परमिट की बसें, ग्रामीण रूट की बसें, ट्रक, टैम्पो आदि की हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि शाम को आरटीओ ने यूनियन पदाधिकारियों को डीटीओ कार्यालय में बुलाया। वहां समझौते की बजाय पदाधिकारियों को धमकी दी गई। उन्होंने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।