गहलोत आज झुंझुनूं आएंगे
झुंझुनूं |पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को झुंझुनूं आएंगे। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि शुक्रवार को नरहड़ में मूर्ति का अनावरण करेंगे किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे सरदारशहर से रवाना होकर झुंझुनूं पहुंचेंगे। यहां सर्किट हाऊस में रात्री विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे नरहड़ के लिए रवाना होंगे।