कर्मचारियों को पाबंद किया
कर्मचारियों को पाबंद किया
सूरजगढ़.स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को पाबंद किया गया है। बुधवार को हुई ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में तैनात ग्रामसेवक, पटवारी, एएनएम, जीएनएम, अध्यापक, कृषि पर्यवेक्षक, पशु पालन सहायक, बिजली लाइनमेन, पंप चालक, प्रेरक आदि को अपने कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए पाबंद किया है। बैठक में नायब तहसीलदार शिवदानसिंह, बीडीओ मोहनसिंह, बीसीएमएचओ डॉ.दयाराम महरिया, बीईईओ रिशालसिंह, पीएचईडी एईएन अरूणकुमार जांगिड़, पीडब्लूडी जेईएन विजेंद्र, पशु चिकित्सक मख्खनलाल सैन, लेखाकार महेंद्र शर्मा, नगरपालिका ईओ राघवसिंह आदि मौजूद थे।