- Hindi News
- संस्कृत शिक्षा अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र वितरित
संस्कृत शिक्षा अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र वितरित
चिड़ावा| शहरकी वाल्मिक बस्ती के स्थित सेठ सूर्यमल-शिवप्रसाद राजकीय संस्कृत प्रवेशिका विद्या लय स्थित जिला नोडल केंद्र से बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वितरित किए गए। संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की देखरेख में वरिष्ठ व्याख्याता अभयसिंह, देवीलाल दाधीच, भूपेश शर्मा और ओमप्रकाश ने जिलेभर से आए सैकंडरी-सीनियर सैकंडरी संस्कृत स्कूलों के 24 संस्था प्रधानों को प्रश्न पत्र बांटे गए। नोडल केंद्र पर प्रश्न पत्र लेने के लिए सुबह से दूर-दराज के स्थानों से आए संस्थाओं के प्रतिनिधि जमा होने लगे, प्रश्नपत्र वितरण का कार्य दोपहर बाद तक जारी रहा।