ट्रक की चपेट से युवक की मौत
ट्रक की चपेट से युवक की मौत
झुंझुनूं| चूरूमार्ग पर चुड़ैला रोही के निकट मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोलिंडा का बास का रविंद्र पुत्र सुभाषचंद्र रणवां बाइक पर जा रहा था। रात करीब 12 बजे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। भीमसर के महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।