पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा कल से

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | नौंवीसे बारह तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से दो पारियों में शुरू होंगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर सवा एक बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर पौने दो बजे से पांच बजे तक चलेगी। एडीईओ मनोज ढाका ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर दो विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 1205 स्कूलों को पेपर वितरित कर दिए गए हैं। इनमें 274 राजकीय विद्यालय तथा 731 निजी विद्यालय शामिल हैं। जिला समान परीक्षा संयोजक गोवर्धन के मुताबिक नौंवी कक्षा में 45 हजार 304 परीक्षार्थी हिंदी माध्यम से तथा 880 परीक्षार्थी अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देंगे। इसी प्रकार दसवीं में 53 हजार 393 हिंदी 620 अंग्रेजी, ग्यारहवीं में 38 हजार 480 हिंदी 835 अंग्रेजी तथा बारहवीं में 40 हजार 370 हिंदी एक हजार 20 अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी शामिल होंगे।