15 तक भिजवाएं अवार्ड की सूचना
झुंझुनूं . जिलेकी सरकारी एवं गैर सरकारी उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से इन्स्पायर अवार्ड की सूचना 15 दिसंबर तक मांगी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक इंद्राज सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या रजिस्ट्रेशन कराने के बाद छात्रों के नाम पोर्टल पर नहीं दर्ज किए हैं, वे उक्त तिथि तक आवश्यक रूप से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।