- Hindi News
- क्रय विक्रय सहकारी समिति का 60 लाख का बजट पारित
क्रय-विक्रय सहकारी समिति का 60 लाख का बजट पारित
झुंझुनूं. झुंझुनूंक्रय विक्रय सहकारी समिति का वर्ष 2015-16 में 60 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक भवन परिसर में प्रशासक ओमप्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा में क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबंधक धर्मेंद्र रेपस्वाल ने वर्ष 2013-14 की ऑडिट रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 20 लाख 55 हजार का लाभ हुआ। वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया गया। साधारण सभा में झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक शीशराम, सहकारिता निरीक्षक अशोक पूनिया, पूर्व संचालक मोबीलाल, श्रीचंद वर्मा, रामचंद्र, मोटाराम समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।