शिव सैनिकों ने किया प्रदर्शन
झुंझुनूं . रेहड़ी-ठेलावालों के हटाने के विरोध में शिव सैनिकों ने बुधवार को नगर परिषद में प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख शंकरलाल शर्मा उप जिला प्रमुख जयराज जांगिड़ के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने आक्रोश जताया। प्रचार मंत्री श्रीराम सैनी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। शिव सैनिकों ने चेताया कि नगर परिषद ने कार्रवाई रोकी तो 12 दिसंबर से रेहड़ी-ठेला यूनियन के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा।